Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेसियों ने स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के में मनाते हुए दी श्रद्धांजलि

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की 32वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की 32वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के द्वारा राजीव भवन धमतरी में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई व राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया व शपथ लिया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्ण शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी जी के द्वारा देश में दिए उनके योगदान और जीवनी पर प्रकाश डाला। 

             जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया जा रहा है। श्री लोहाना ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि माननीय श्री भूपेश बघेल सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24.52लाख किसानों के खातों में 1894.93करोड़ की आदान सहायता, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 5.63 लाख हितग्राहियों को 112.71 करोड़ का भुगतान, और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशु पालकों, गौठान समितियों व स्व सहायता समूह को 13.57 करोड़ रुपये की राशि का सीधे उनके बैंक खाते में अंतरण किया जाएगा। कृपया आप सभी से आग्रह है कि किसान भाइयों के हित में राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई राजीव गांधी किसान योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, और गोधन न्याय योजना का प्रचार प्रसार करेंगे. कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ नेताओ ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन एवं आभार ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू के द्वारा किया गया।

      इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, मदरसा बोर्ड सदस्य अशरफ रोकडिया, सदस्य उर्दू बोर्ड नजीर अली सिद्धकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, जिला महामंत्री आलोक जाधव मनजीत छाबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, सचिव प्रदेश कांग्रेस सेवादल होरीलाल साहू, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ तिलक सोनकर, महासचिव प्रदेश युवा कांग्रेस उदित नारायण साहू, पार्षद नगर निगम अजय वर्मा, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस शहर अंबर चंद्राकर, प्रवीण नामदेव, आशुतोष खरे, उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस आशीष बंगानी, सहदेव साहू भोथली, विजेंद्र रामटेके, प्रभात साहू, सूरज पासवान, कुणाल यादव, पवन यादव, माणिक साहू, रुद्रा साहू, वसीम खिलची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments