Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD NEWS: युवा कांग्रेस ने गातापार आदर्श गौठान पहुंचकर समिति व स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गयी हैं, जिस कारण वह रोजाना कुछ ना कुछ तिकड़म बाज़ कर रही हैं,...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गयी हैं, जिस कारण वह रोजाना कुछ ना कुछ तिकड़म बाज़ कर रही हैं, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में निर्मित गौठान में जाकर भाजपा के नेतागण गौठान मे जाकर योजना को फैल बता रही हैं, जिसके जवाब स्वरूप में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा मेरा गौठान,मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) आयोजित करती जा रही हैं, इसी के अनुसार कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम भखारा ब्लाक के ग्राम पंचायत गातापार के आदर्श गौठान में महिला समूह द्वारा निर्मित गोबर खाद,बाड़ी व बकरी शेड,गाय शेड का निरीक्षण किया,। जिसमे गाय के लिए सर्वसुविधा जनक रहने की खाने की व बिजली पंखे की पर्याप्त सुविधा हैं। 

गौठान समिति एवम महिला समूह ने बताया कि महिला समूह में 10 महिलाएं कार्यरत है जिन्होंने केंचुए के विक्रय से ही चार लाख रु 400000 रु से भी अधिक की शुद्ध आय प्राप्त किए है। जिसे बस्तर, सुकमा, बालोद नारायणपुर जिले के क्षेत्र लोग केंचुए ले जा रहें है। और रोजाना 75 लीटर दूध की बिक्री कर रहे है जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है। और वर्मी खाद से 3771 बोरी खाद अब तक विक्रय कर चुके है कीटनाकशक दवाई ब्रम्हास्त्र, निमास्त्र भी बना रहे है । दो सालों से राज्योत्सव में भी महिला समूह ने स्टॉल लगाया था। निश्चित रूप में गातापार की कामधेनु महिला समूह अपने हौसले, मेहनत के दम पर अलग अविश्वनीय कार्य कर रही है।

युवा कांग्रेस की टीम सरपंच नकछेड़ा राम धृतलहरे, उपसरपंच अस्वनी कुमार साहू, प्राधिकृत अधिकारी भूषण लाल साहू, गौठान में कार्यरत कामधेनू महिला कृषक अभिरुचि संघ की अध्यक्ष श्रीमती मालती यादव,सचिव निर्मला साहू सदस्य गौरी साहू, संजू ध्रुव, दीपा ध्रुव, रेखा साहू, गिरजा साहू, टिकेश्वरी, अंजनी ध्रुव, हर्षिता साहू, ललिता साहू, व गौठान समिति के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा,गौठान समिति के सदस्य व वरिष्ठजन पूरण साहू,पद्मन साहू, विनोद जैन, मुकेश साहू, जयप्रकाश साहू, मोहन साहू, धनमोहर साहू, माखन साहू, मंगतू यादव, ईश्वरी यादव, दानीराम साहू, सोनू सिन्हा का युवा कांग्रेस की टीम ने गुलाल चन्दन लगा श्रीफल भेंट कर शीतल पेय पिलाकर सम्मान किया गया।

जिसमे विनोद साहू पूर्व अध्यक्ष नगर भखारा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू,अविनाश गौर अध्यक्ष राजीव मितान क्लब भखारा, डुमेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कुरुद,पुखराज साहू अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल कुरुद विधान सभा, सोमप्रकाश साहू, युवा नेता विवेक साहू गातापार,लुकेश्वर साहू व अन्य जनमानस उपस्थित थे।

No comments