Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद विधानसभा: राहुल गांधी जी की जन्मदिन पर युवा कांग्रेसी ने निकाली "भारत जोड़ो यात्रा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:-  यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीव...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा जी, सह-प्रभारी श्री इकबाल ग्रेवाल जी, श्रीमती प्रियंका सारसर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा  के निर्देशानुसार कुरूद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व मे जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 16 से 19जून 2023 तक राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा किया जा रहा है। चार दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत कुरूद से किया गया था। जिसके पश्चात दूसरे दिन की पदयात्रा उप तहसील सिर्री में शहीद वीरनारायण सिंह चौक से शुभारंभ करके युवा कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा किया गया। 

विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि हमारे देश कि नेता आदरणीय राहुल ग़ांधी जी के जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर नफरत को प्यार में बदलने के लिए जो हमारी नेता आदरणीय राहुल जी कि सोच है उसी के अनुरूप कुरूद विधानसभा में 16 से 19 जून तक भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें लोगों के बीच जाकर राहुल जी कि जो सोच और विचारधारा को पदयात्रा के माध्यम से लोगो के बीच नफरत के खिलाफ प्यार करुणा का संदेश का संचार करते हुए। आदरणीय राहुल ग़ांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से भारत जोड़ो यात्रा कर पदयात्रा किया जा रहा है।

ब्लाक अध्यक्ष डुमेश साहू एवं जिला उपाध्यक्ष लिली श्रीवास ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की गई जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही

पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी जी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया जा रहा है। तीसरे दिन की पद यात्रा आज भखारा ब्लॉक के ग्राम चिरपोटी में भारत जोड़ो पद यात्रा निकाला गया।

वरिष्ठ कांग्रेसी सुखित राम ध्रुव, चंद्रहास श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष लिली श्रीवास, विधानसभा उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, भारत भूषण साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव  योगेश साहू,  ब्लाक महामंत्री योगेश साहू, विरेंद्र देवांगन, लिनेंद्र देवांगन, कमलेश टंडन, भूपेंद्र साहू, नेतराम साहू, सोमप्रकाश साहू, योगेंद्र साहू, फिनेश साहू, शोभाराम देवांगन, सुबोध झा, आशाराम तारक, हरी पटेल, खोमेश्वर साहू, मुकेश्वरी तारक दामिनी तारक, कल्पना ध्रुव, गूंजा तारक ईशा तारक दुर्गा देवांगन नेहा साहू निधि श्रीवाश, पवन सिन्हा, भुनेश्वर यादव, सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments