Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- संतगुरू घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्राचार्य...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- संतगुरू घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. ओ. पी. चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग , राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संतगुरू घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप श्वास क्रिया, सूर्य नमस्कार , पादहस्त आसन पद्मासन, ताड़ासान एवं शवासन आदि प्रमुख आसनों एवं विविध प्रकार के प्राणायाम यथा - नाड़ी शोधन प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणा याम, एवं भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओ.पी. चंद्राकर नें कहा कि - हम सभी को अपनें दैनिक जीवन सें कम सें कम 1घन्टा समय निकालकर प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए, योगाभ्यास करनें सें शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है। उत्तम स्वास्थ्य हमारी अमूल्य निधि है।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डी. के. राठौर नें कहा - व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखं।

आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम् ॥

अर्थात व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं।स्वास्थ्य किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा धन है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार प्रदर्शन शारिरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष मेजर डॉ. ओम जी गुप्ता नें किया।

No comments