Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गेड़ी की धूम व सावन की रिमझिम फुहारों के बीच कुरुद नगर व ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का महाउत्सव हरेली.....देखिये मनभावन वीडियो

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- सोमवार को हरेली पर्व का आनंद हर गली हर जगह पर नजर आया।लोगो ने संस्कृति व आस्था के महापर्व हरेली क...

 






छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सोमवार को हरेली पर्व का आनंद हर गली हर जगह पर नजर आया।लोगो ने संस्कृति व आस्था के महापर्व हरेली के उमंग में डूबे रहे।सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाए जाने वाला छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली पर्व कुरुद नगर सहित अंचल में धूमधाम के साथ आज मनाया गया। सुबह से ही घरों में लोगों द्वारा कृषि उपकरणों ,औजारों आदि की पूजा कर उनमें चीला रोटी का भोग लगाकर जीवन में हरियाली व खुशहाली का की कामना की गई।बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। वे गेड़ी में चढ़कर पर्व की रौनकता में चार-चांद लगाने लगे।

👇👇वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें👇👇

विदित है कि सावन मास की कृष्ण आमावस्या को हरियाली आमावस्या के नाम से जाना जाता है।हरेली पर्व प्रकृति का पर्व है। ये पर्व इंसानों और प्रकृति के बीच के रिश्ते को दर्शाता है। वही समय होता है जब कृषि का काम अपने चरम पर होता है। धान रोपाई जैसे महत्वपूर्ण काम इस समय पूरे होते हैं।इस दिन किसान अपने पशुओं को औषधि खिलाते हैं। जिससे वो स्वस्थ रहें और उनका खेती का काम अच्छे से हो सके. हरेली के पहले ही किसान बोआई का काम पूरा कर लेते हैं। हरेली का मतलब हरियाली होता है छत्तीसगढ़ वासी इस दिन पूरे विश्व में हरियाली छाई रहे और हमेशा सुख शांति बनी रहे ऐसा कामना करते हुए इस त्यौहार को मनाया जाता है।

No comments