Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद के विद्याथियों ने देखा चंद्रयान 3 के लैंडिंग का प्रसारण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के लैंडिंग का बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया।...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के लैंडिंग का बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया।छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यह प्रसारण देखा।

      विदित है कि इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था।जिसे यादगार बनाने के लिए विज्ञान विभाग द्वारा विशेष तैयारी की गई थी।बच्चों में इसे लेकर बहुत ही उत्साह नजर गया,सबेरे से ही बच्चे इस पल को लेकर उत्साहित थे, जैसे ही चंद्रयान ने लैंडिंग किया, पूरे विद्यालय हॉल में ताली की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो गया।

        प्राचार्य के. मन्जिता ठाकुर ने बताया कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है क्योंकि भारत ने वो कर दिखाया जो विश्व के किसी देश ने नही किया। चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतारकर इतिहास रच दिया। इसके लिए पूरे देशवासियों को बहुत बहुत बधाई।इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। 

        विज्ञान विभाग से हरवंश बनपेला ,अमर सिंह व करन सिन्हा ने भी चंद्रयान के लैंडिंग पर प्रकाश डालते हुए इसका विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बच्चों को इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों का परिचय देते हुए इसका महत्व बताया। इस दौरान शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहे। यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी।

No comments