Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चो ने मगरलोड़ थाना के जवानों को बांधे राखी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी, मेघा के छात्राओं ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मगरलोड थाने म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी, मेघा के छात्राओं ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मगरलोड थाने में उपस्थित जवानों के माथे पर कुमकुम तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधी और मुंह मीठा कराकर सुरक्षा का वचन लिया।

छात्राओं ने पुलिस जवानों की कलाई की राखी में बांधते हुए कहा कि इन बहादुरों की बदौलत ही आज हम सब सुरक्षित रहते हैं। इनकी कर्तव्य परायणता ही सच्चा देशप्रेम, देश सेवा कही जाएगी। सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भारतीय सनातन धर्म पर्व में से एक प्रमुख त्यौहार है। रक्षाबंधन पर्व न केवल भाई -बहन के प्रेम व उसकी रक्षा के लिए है बल्कि राष्ट्र रक्षा के संकल्प का भी पर्व है। स्कूल के छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

और वे पुलिस के जवानों को राखी बांधने उत्साहित नजर आई। थाने के जवानों ने बच्चों को आशीष देकर उन्हे चॉकलेक बांटा उन्होंने कहा हम जनता की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं. कई बार वे किसी भी पर्व में अपने घर नहीं जा पाते हैं ऐसे में छात्राओं ने राखी बांधी तो उन्हें घर की याद आ गई। स्कूली छात्राओं के साथ उपस्थित स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने कहा कि हमारे स्कूल की छात्राओं और स्कूल के लिए ये पल यादगार रहेगा। राखी बांधने के बाद पुलिस जवानों को बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिग भी भेंट की गई।

 इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक साधना साहू प्राचार्य दीप्ति मानिकपुरी, शिक्षक खिलेश्वरी साहू और मगरलोड थाने के सहायक उपनिरीक्षक धनी राम नेताम, तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपीराम चंद्राकर, आरक्षक गोविंदा, संदीप पांडे सहित थाना के अन्य स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments