Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नगरीय कलस्टर/ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक बांटी कंचा में मनीष साहू व सन्तोष प्रजापति की टीम ने हासिल की शानदार जीत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- धमतरी में आयोजित नगरीय कलस्टर ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक बांटी कंचा पारंपरिक खेल में 40 से अधिक आयु वर्ग म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- धमतरी में आयोजित नगरीय कलस्टर ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक बांटी कंचा पारंपरिक खेल में 40 से अधिक आयु वर्ग में नगर पंचायत कुरूद की ओर‌‌ से सभापति मनीष साहू मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू जीवनदीप सदस्य सन्तोष प्रजापति की टीम ने बांटी खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल किया। 

         जोन स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर उनकी टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंच गई है अब आगे जिला स्तर में खेलने के लिए तैयार है।पिछले वर्ष आयोजित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक के आयोजन में मनीष साहू व संतोष प्रजापति की टीम ने बांटी कंचा में जीत हासिल कर जिला स्तरीय प्रतिनिधित्व किया था।       

     नगरीय कलस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिव्यांग जन बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम धमतरी के महापौर विजय देवागंन, महामंत्री आलोक जाधव, नगर निगम आयुक्त विनय पोयाम, नगर पंचायत कुरूद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक खाडे, उपयंत्री भोजराज सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विजय यादव, मुकेश ठाकुर, नवीन चंद्राकर, रघु मंडावी व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

No comments