Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हमे गर्व है की हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता - लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:-  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारत माता को आजादी दिलाने वाले राजनीतिक संगठन, हिंदुस्तान को आज इस मु...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारत माता को आजादी दिलाने वाले राजनीतिक संगठन, हिंदुस्तान को आज इस मुकाम पर खड़ा करने वाली कांग्रेस पार्टी की सराहना करते श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा की हमे गर्व होता है की हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है।हमारे भारत वर्ष में कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी जिन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर पूरे विश्व में अपना लोहा मनाया।भारत विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश है इनकी व्यवस्था व मूल्यों की पूरे विश्व में प्रसंशा व डंका बजती है। आज जिनकी बदौलत हम खुशनुमा माहौल में सांस ले रहे। इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को हमारी कांग्रेस पार्टी ने सांगठिक व्यवस्था मे भी पिरोया है। दावेदारी हेतु आवेदन लेने का अधिकार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी को दिया गया है। 

जिसका परिणाम सामने है मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता तक विधानसभा चुनाव 2023की अंतिम बेला पर दावेदारी हेतु आवेदन जमा कर! बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। यही किसी राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। आगे हेमंत साहू ने कहा विधानसभा,लोकसभा हमारे देश की शासन व्यवस्था की मुख्य कड़ी है। उसमे नेतृत्व करने हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाना सदैव से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में शामिल रहा है। जिसे निरंतरता प्रदान करने का काम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी, राहुल गांधी जी, भूपेश बघेल जी, दीपक बैज ने आगे बढ़ाया है वे बधाई के पात्र है। 

दावेदारी फार्म में कांग्रेस पार्टी ने संकल्प को स्पस्ट रूप से उल्लेखित किए है। टिकिट तो मिलना एक ही को है जिसे भी मिले उसे जिताने की शपथ को दोहराया है। श्रीमति लक्ष्मीकांता जी ने संकल्प शिविर के अपने भाषण में कहा की नीचे सामने से अंतिम पंक्ति तक कतार में बैठे कार्यकर्ता सिर्फ ताली बजाने के लिए जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए नही है। उन्हें भी विधायक व सांसद बनने का अधिकार है। उदाहरण के लिए मैं खुद हु इसी लाइन में बैठते सरपंच बनी, जिला पंचायत सदस्य बनी व कांग्रेस पार्टी ने विधायक का टिकिट दिया। कुरूद विधानसभा की दावेदारी हेतु 40से ऊपर आवेदन यह दर्शाता है कि यंहा राजनीति जागरूकता की कोई कमी नही है। राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु मैं राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व की प्रसंशा करता हूं।

No comments