Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन के छात्रों ने देखा चंद्रयान 3 का लाइव लैंडिंग बड़े स्क्रीन पर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज पाटन:- ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 का लाईव लैंडिंग बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया। जिसमे...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

पाटन:- ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 का लाईव लैंडिंग बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें कक्षा 5वीं से 11वीं तक के छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी चंद्रयान के लैंडिंग को देखा। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। प्राचार्य देवलाल यादव के विशेष मार्गदर्शन में इस दिन को यादगार बनाने के लिए चंद्रयान 3 की प्रतिकृति(मॉडल) बनाया गया था, साथ ही छोटे बच्चों के लिए सेल्फी जोन बनाया गया था। जिसे लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह दिखा। सबेरे से ही बच्चे इस पल को लेकर उत्साहित थे, जैसे ही चंद्रयान ने लैंडिंग किया, पूरे विद्यालय में ताली की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो गया। सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे। 

चंद्रयान के लैंडिंग को प्रदर्शन के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। प्राचार्य देवलाल यादव ने बताया कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है क्योंकि भारत ने वो कर दिखाया जो विश्व के किसी देश ने नही किया। चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतारकर इतिहास रच दिया। इसके लिए पूरे देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रितेश साहू, राजकुमार महानंद, अरुण साहू, आरती महानंद, निशा सोनी, मानसी शर्मा, लसिका निषाद, चंद्रिका प्रियदर्शिनी, मोहित कुमार, बिरेन कर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments