Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में भाई-बहन के विश्वास का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।छात्राओं ने ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में भाई-बहन के विश्वास का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।छात्राओं ने छात्रों को विधिवत रूप से तिलक वंदन करते हुए उनका मुंह मीठा कर उनके कलाइयों पर राखी बाँधते हुए परम्परा का निर्वहन किया।

         प्राचार्य के. मन्जिता ठाकुर ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए अपने सन्देश में कहा कि रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है। इसलिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है।

      इसी तरह शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को पर्व के महत्व का वर्णन कर बताया कि रक्षा बंधन के महत्व को समझने के लिये सबसे पहले इसके अर्थ को समझना होगा. "रक्षाबंधन" रक्षा+बंधन दो शब्दों से मिलकर बना है. अर्थात एक ऎसा बंधन जो रक्षा का वचन लें. इस दिन भाई अपनी बहन को उसकी दायित्वों का वचन अपने ऊपर लेते है।रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है।

एक ऎसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की धागे से बांध ले. रक्षा बंधन को भाई - बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा. बल्कि ऎसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है. भाई - बहन के रिश्तों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह बंधन आज गुरु का शिष्य को राखी बांधना, एक भाई का दूसरे भाई को, बहनों का आपस में राखी बांधना और दो मित्रों का एक-दूसरे को राखी बांधना, माता-पिता का संतान को राखी बांधना हो सकता है।

     इस प्रकार धूमधाम से पर्व विद्यालय में मनाया गया।सभी पर्व का हर्षोल्लास छाया रहा। इस दौरान शिक्षक स्टॉफ व विद्याथी गण उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments