Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ओ आंख पंजा छाप का निशाना है - लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विधानसभा चुनाव के पहले तैयारी हेतु अंतिम कार्यकर्ता सम्मेलन कुरूद में रखी ग...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विधानसभा चुनाव के पहले तैयारी हेतु अंतिम कार्यकर्ता सम्मेलन कुरूद में रखी गई। इस अवसर पर वर्तमान विधानसभा चुनाव 2018 की राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी छाया विधायक श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने अपनी बातो को दमखम से रखते कहा हमे आगामी चुनाव को एक जुटता से लड़नी है। अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अनुशासित समाज, संगठन, या व्यक्ति ही सफलता की मंजिल तक पहुंचती है। अब सवाल ये है? की हम कांग्रेस जन अपने नेता खरगे जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, दीपक बैज का सम्मान करते है। तो हमे उनके द्वारा लिए गए निर्णय व फैसला का भी सम्मान करना होगा। नीचे बैठे प्रथम से अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता सिर्फ ताली बजाने के लिए नही है। 

आप में से कोई भी टिकिट की दावेदारी कर सकता है हर किसी को सेनापति बनने का अधिकार है। आप में से कोई भी विधायक बन सकता है। कब जब हम अर्जुन की तरह अपनी निशाना सिर्फ और सिर्फ मछली की आंख पर रखे। और ओ आंख पंजा छाप का निशाना है। हम सभी का निशान बटन पंजा छाप पर पड़े तो किसी की ताकत नहीं की कोई हमे हरा सके। कार्यकर्त्ता कोई बड़ा या छोटा नही होता कार्यकर्ता सिर्फ कार्यकता होता है। जो की पार्टी की रीढ़ है। सभी को राजनीतिक के सफर में आगे बढ़ने का मूलभूत अधिकार है। इतिहास गवाह है। आप में ही से कई कार्यकर्ता पंच सरपंच पार्षद से लेकर मंत्री मुख्यमंत्री तक का सफर तय किए है। 

आगे लक्ष्मीकांता साहू ने कहा मेरा परिवार, देश की आजादी की लड़ाई लड़ा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा जी स्व ताराचंद साहू व चाची दीपा साहू कुरूद क्षेत्र से विधायक रही। आजादी से लेकर अब तक हमारा परिवार निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से जुड़े है व जनसेवा कार्य करे रहे है।

मैं आज पूरी निष्ठापूर्वक संकल्प व शपथ लेती हू कि जिसे भी कांग्रेस पार्टी टिकिट देती है उसे जिताने के लिए मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगी। व यह संकल्प नेताओ के साथ सभी कार्यकर्ता व कांग्रेस परिवार के एक एक मतदाता को प्रतिज्ञा लेनी है कि जिसे भी पंजा का छाप मिलता है उसे खुद को समझ कर मुझे पार्टी की टिकिट मिला करके जिताने का संकल्प व शपथ लेना है। चूंकि भूपेश बघेल सरकार ने इन पांच वर्षो में आम जनता व सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

 ये आधार ही पुनः छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने हेतु एक होकर पत्थर का काम करेगी बस इस निष्ठा रूपी मार्ग में आप हम सबको चलना है। आज भाजपा के 15वर्षो के कार्यकाल में हम कांग्रेसियों को झूठे केस दर्ज कर जेल में डाला गया। जनता के साथ झूठे वायदा कर धोका ही दिया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई से आमजन की कमर तोड़ रखी।बदले की भावना व तानाशाही शासन देश में चला रहे है।अब वक्त आ गया है आप सभी कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने प्रण ले, संकल्प ले ,तभी आज के इस संकल्प शिविर की सार्थकता सफल होगी।


No comments