Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

वृद्धजनों एवं निराश्रित जनों की सेवा करना मानवता का धर्म है - कविता योगेश बाबर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा जला राम ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम रुद्री में विभि...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा जला राम ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम रुद्री में विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति कविता योगेश बाबर के नेतृत्व में आयोजित किए गया जिसमें मुख्य रूप से आश्रम में निवास रत वृद्धजनों का शासकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तत्पश्चात महिला कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा वृद्धजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर जीजामाता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीता रणसिंह एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस आश्रम में लगभग 14 लोग निवास रत हैं जो विभिन्न कारणों से अपने परिवार से त्याग रत जीवन जी रहे हैं जलाराम ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा इनकी पूर्ण रूप से देखभाल एवं सेवा की जा रही है समय समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा इनको मदद की जाती है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा उनके बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द में सहभागी बन कर उसे कम करने का प्रयास किया गया इस आश्रम की खासियत यह है कि यहाँ पर विभिन्न त्योहार उसी रूप में मनाए जाते हैं जोकि समाजिक स्तर पर मनाए जाते हैं। यहाँ दिन में दोनों पहर रामायण भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी होता है कि कार्यक्रम के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मराठा समाज एवं जीजामाता महिला मंडल की ओर से भावना घोर पड़े स्नेहा देशमुख कल्पना रणसिंह कविता पवार पवार नीता गायकवाड़ प्रगति पवार वर्षा रणसिंह निधी रणसिंह अलका बाबर पिंकी रणसिंह रेखा मगर प्रतिभा जाधव दिशा पवार पिहु पवार प्रीति भोसले रिंकी रकटाटे प्रीति कृदत्त साधना गायकवाड़ एवं जलाराम ज्ञान यज्ञ समिति के कार्यकारी श्री लखु भाई भानुशाली एवं दुर्गा प्रसाद जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments