Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस सरकार सभी वर्गो का समुचित विकास प्राथमिकता के साथ कर रही है - तारिणी चन्द्राकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज यशवंत गंजीर कुरुद:- ग्राम पंचायत सिरसिदा में 16.42 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। जिसमें मुख्य अति...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

यशवंत गंजीर कुरुद:- ग्राम पंचायत सिरसिदा में 16.42 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति व प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी चन्द्राकर, अध्यक्षता कुरुद जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, विशिष्ट अतिथि मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, कुरुद ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला पंचायत सभापति सुमन संतोष साहू, मंडी समिति सदस्य बिसौहा साहू, कोमल सिन्हा, विशाखा साहू, लीना कोसरे, हितेन्द्र केला, सरपंच अभिमन्यु निषाद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार सभी वर्गो का समुचित विकास प्राथमिकता के साथ कर रही है। जनता के मांगो को ध्यान में रखते हुए सिरसिदा में शेड निर्माण का भूमिपूूजन किया गया है। इससे अब कृषको को धान रखने में परेशानी नहंी होगी। 

जनता भूपेश सरकार कल्याणकारी योनजाओं का लाभ पाकर प्रसन्न है। चहुओर कांग्रेस के पक्ष में चर्चा है। इस दौरान डा. अर्जुन निषाद, भूपेन्द्र पटेल, हरिचन्द्र ध्रुव, अंबे पटेल, संगीता निर्मलकर, धनेश्वरी शाह, चमेली सेन, तोरण साहू, हेमबाई पटेल, संतोषी कंवर, रामरतन साहू, गिरधारी ध्रुव, भीखम साहू, रामनाथ साहू, देवेन्द्र साहू, रोहित देवान, रामकुमार ध्रुव, जगेश्वरी निर्मलकर, चन्द्रभूषण साहू, सागर सेन, हरिशचन्द्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------------------

No comments