Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों का आज अधिकारीयों के साथ बैठक

  छत्तीसगढ़ कौशल समाचार धमतरी:- विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों को संगठित करने, पदाधिकारियों का जिला स्तर पर विस्तार करने श्रमिक विकास संग...

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार

धमतरी:- विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों को संगठित करने, पदाधिकारियों का जिला स्तर पर विस्तार करने श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश महासचिव चुम्मन साहू का आगमन जिला धमतरी में हुआ। साहू जी के नेतृत्व में जिला धमतरी के सभी विद्युत ठेका कर्मचारियो (उपकेंद्र संचालक, फ्यूज ऑफ कॉल, कंप्यूटर ऑपरेटर, कॉल अटेंडेंट,और अन्य विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों )को अपने संगठन की सदस्यता प्रदान की। साहू ने बताया कि श्रमिक विकास संगठन एक ट्रेड यूनियन है जिसका उद्देश्य प्रत्येक श्रमिक के हितों की रक्षा करना तथा उनके अधिकारों के लिए लड़ना है। 

इस यूनियन को 10साल हो गए है,और लगभग 15जिलों में संगठन का विस्तार हो चुका है। आगे उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश स्तरीय जो हड़ताल हुआ, उसमे मुख्य मांग सभी विद्युत ठेका कर्मचारियों की बिना छटनी किए विभाग में समायोजन, प्रमुख है, इस संघ में वे दुर्ग संभाग से उपाध्यक्ष है। उन्होंने पूरे जिले को मांग पूरा नहीं होने पर काम बंद हड़ताल में शामिल होने का आहवान करते हुए बताया की आज प्रबंधन के द्वारा बनाए कमेटी और हमारे पदाधिकारियों के बीच वार्ता लाप के लिए बुलाया गया है जिसमे हम प्रमुखता से विभाग में समायोजन का मुद्दा रखेंगे और अगर मांग पूरी नहीं होती है तो हड़ताल पुनः शुरू होगा। इसमें धमतरी के सभी ठेका कर्मचारी भाईयो को पूरी संख्या में शामिल होना है। 

नव निर्मित जिला पदाधिकारियों की कार्यका रिणी का विस्तार हुआ जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष रोमेश्वर सिन्हा जी, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, नरेंद्र साहू, युवराज साहू, सचिव नरेंद्र साव, सह सचिव चोवन देवांगन, मीडिया प्रभारी हरीश देवांगन, कोषाध्यक्ष चुनेश्वर चौधरी, सह कोषाध्यक्ष कुंदन जी, सलाहकार संरक्षक बसंत साहू, सुरेंद्र साहू, डेविड साहू, वासुदेव सिन्हा, खिलेश कुमार साहू, महेंद्र जी, तेजराम मटियारा, नीरेंद्र साहू जी का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्युत ठेका श्रमिक संघ से वालेंदु सिंह राजपूत, कुमार साहू, तथा भारी संख्या में धमतरी के विद्युत ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

No comments