Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कड़ाके की ठंड अक्टूबर महीने में ही पड़ने के आसार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- राजधानी संभाग समेत कई संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई होते ही प्रदेश के कई इलाकों मे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- राजधानी संभाग समेत कई संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई होते ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी संभाग सहित लोगों को सुबह हल्की ठंड तो दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल अब कुछ दिन में ही ठंडी का मौसम शुरू हो रहा है। 

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग मानसून की विदाई हो चुकी हैं। वहीं बस्तर संभाग से आज मानसून की विदाई होना संभव है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेशके कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी बहुत ज्यादा होगी।

No comments