Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

,Kurud: 17अक्टूबर से शुरू होगा "भव्य दशहरा महोत्सव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- नगर में प्रतिवर्ष की भाति 24 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा "कुरुद दशह...

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- नगर में प्रतिवर्ष की भाति 24 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा "कुरुद दशहरा महोत्सव 2023" का आयोजन किया गया है।

      जिसके अंतर्गत दिनांक 17अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन, आतिशबाजी, आकर्षक झांकी एवं मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया गया है।

       महोत्सव का शुभारंभ प्रशासन द्वारा आचार संहिता का पालन करते हुए दिनांक 17अक्टूबर को समिति के समस्त संरक्षकों,

पदाधिकारियों के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में शाम 7 बजे करेंगे, कार्यक्रम रात्रि 10बजे तक सम्पन्न होगा, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम----

दिनांक - 17अक्टूबर लोकरंग अर्जुन्दा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ,

दिनांक - 20अक्टूबर सुनील नाइट, 

दिनांक - 22 अक्टूबर लोक प्रयाग राजिम राजेश साहू, 

दिनांक - 23अक्टूबर जय गुरुदेव संकीर्तन मानस परिवार कामता प्रसाद शरण, 

दिनांक - 24अक्टूबर अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा रामलीला मंचन शाम 7बजे से रात्रि 9:30तक होगा फिर रावण दहन कार्यक्रम रैनी पत्ता भेंट एवं महोत्सव समापन होगा।

No comments