Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किसान कर्ज माफी को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का बड़ा ऐलान..

  छत्तीसगढ़ कौशल समाचार  रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएग...

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘घोषणा! प्राप्त जानकारी के अनुसार, छ्त्तीसगढ़ में किसानों को सीएम एक बार फिर कर्जमाफी का तोहफा देंगे.सीएम भूपेश ने घोषणा की है कि यदि सरकार वापस आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा।

                   फिलहाल, कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।’ राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की। बघेल ने सभा में कहा, ‘भाजपा ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है। राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी।

                  बता दें कि, प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिए जाएंगे। हमने कहा है कि केंद्र सरकार हमारा हिस्सा दे या न दे छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के लिए घर बनाकर रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। अभी बहुत सी गारंटी देनी है। मैं सक्ति में आया हूं यहां शक्ति के उपासक बैठे हैं। सक्ति में किसान को शक्तिमान बनाना है। मैं मंच के माध्यम से घोषणा कर रहा हूं जैसे पूर्व में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, फिर से सरकार बनाओ किसानों का कर्ज माफ होगा।’

No comments