Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पंचमी में डुबान क्षेत्र के मंदिरों में आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू ने किया जनसंपर्क

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रंजना डीपेंद्र साहू ने नवरात्रि पर्व के पाव...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रंजना डीपेंद्र साहू ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पंचमी में गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र का दौरा करते हुए शीलतरा में विराजमान माता अंगार मोती की छोटी बहन नंदेश्वरी देवी, कोड़ेगांव बी में माता मनकेशरी, बिहार में विराजमान रणवासिनी, माता, मोनगरागहन में शीतला माता, कोलियारी नया में खड़ादेव बाबा, एवं चिखली में विराजमान मावली माता से आशीर्वाद लिए एवं इस दौरान प्रत्याशी रंजना साहू ने मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करते हुए कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने के लिए अपील किए।

       इस दरमियान प्रचार करने गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, भाजपा वरिष्ठ देवनाथ नेताम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली, मंडल मंत्री चंद्रहास जैन, पवित्रा दीवान, गीता शर्मा, अनिता यादव, लता अवनेंद्र साहू, अनीश देवांगन, पंकज साहू, जितेश सिन्हा, लोकनाथ साहू, सुरजीत सिंह, घुरवा राम, दिलीप नाग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments