Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा: धान खरीदी .....कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आयोग को लिखा पत्र

  छत्तीसगढ कौशल न्युज रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यतः कृषि प्रधान प्रदेश है यहां धान की पैदावार अधिक होती है। यही कारण है कि प्रत्येक विधा...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यतः कृषि प्रधान प्रदेश है यहां धान की पैदावार अधिक होती है। यही कारण है कि प्रत्येक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां धान को प्रमुख मु्द्दा बना कर चुनाव लड़ते है। इस बार भी छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में धान ही प्रमुख मुद्दा बन कर उभरा है। कांग्रेस और भाजपा में धान खरीदी को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने धान खरीदी के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा। भाजपा ने पत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में से प्राधिकृत आधिकारी के पद से हटाने के लिए लिखा गया। साथ ही ज्यादातर OIC के सत्ता पक्ष के समर्थित होने का आरोप भी लगाया और आगे लिखा कि यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

           वैसे तो छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1नवंबर यानी आज से शुरू हो रही है, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इस साल बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी होगी, धान खरीदी केंद्रो में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग सका है। बता दें कि इस साल 26.48 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं 2 लाख 42 हजार नए किसानों ने पंजीयन कराया है। 2 हजार 28 समितियों के जरिए धान खरीदी होगी।

No comments