Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व नप अध्यक्ष पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष सहित दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ...

  छत्तीसगढ कौशल न्युज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच दलबदल का दौर जारी है। इस बीच मनेन्द्रगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ...

 




छत्तीसगढ कौशल न्युज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच दलबदल का दौर जारी है। इस बीच मनेन्द्रगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के कई बड़े पद संभाल चुके दर्जनों भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। सभी भाजपाइयों ने संगठन की अनदेखी से नाराज होकर भाजपा की सदस्यता छोड़ी है। 

        जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत झगराखांड के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र देवेंद्र तिवारी, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो बंटी रैना समेत एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। सभी ने कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश सिंह के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया है।

No comments