Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

घर-घर योग पहुंचाने वाले देवेंद्र कुमार साहू जिला सह-सचिव नियुक्त

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए, देवेंद्र कुमार साहू जी को उनके योग के प्रति...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए, देवेंद्र कुमार साहू जी को उनके योग के प्रति समर्पण व निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए जिला धमतरी, राजनीतिक सह-सचिव नियुक्त किया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नव नियुक्त जिला सह-सचिव को बधाई देते हुए कहा कि देवेंद्र कुमार साहू जी योग के प्रति उत्साहित होकर कार्य करते है और योग के प्रति पूर्ण समर्पित रहते है। प्रदेश महासचिव खोमेश् साहू जी ने उक्त नवीन जिला सह-सचिव, देवेंद्र कुमार साहू जी को डिजिटल मनोनयन पत्र प्रेषित कर बधाई के साथ-साथ जिला सह-सचिव के कार्यो, उद्देश्यों व नियमों से परिचित कराकर समर्पित भाव के साथ कार्य करने के लिए सुभाशीष प्रदान किया। 

           केंद्रीय सह-सचिव, नितेश पटेल जी, राजनीतिक प्रभार ने इसे धमतरी जिला के विकास हेतु बहुमूल्य उपलब्धि माना। बिंदु सिँह जी ने इसे गौरव का क्षण बताया, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेश्वर साहू ने योग में साराहनीय योगदान का फल माना। रायपुर संभागाध्यक्ष संजीव कश्य प जी ने इसे जिला धमतरी हेतु ऐतिहासिक कार्य बताया। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार नाग ने इसे धमतरी जिले की विकास यात्रा का शुभारम्भ माना। देवेंद्र कुमार साहू जी ने इस अवसर पर कहा कि मैंने योग को अपने जीवन का अंग बना लिया हैँ। मै जीवन पर्यन्त योग के लिए कार्य करना चाहता हूँ। 

          इस अवसर पर अपने पिता श्री भोपाल सिँह साहू व माता स्व. नन्द कुमारी साहू व दीदी प्रभा साहू का विशेष योगदान रहा। योग में पीजी डिप्लोमा, सुन्दरलालशर्मा यूनिवर्सिटी, बिलासपुर से आयुष मंत्रालय भारत सरकार से वाईसीबी का पढ़ाई कर चूका हूँ। साथ ही सूर्य नमस्कार पर दो बार पुरुस्कार जीत चूका हूँ। आईएनओ सूर्या फाउंडेशन का ब्लॉक संयोजक बनाकर कार्य किया। योग के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहता है।

       इस शुभ अवसर पर संघ के केंद्रीय सदस्यों नवीन पटेल, योगेश साहू, शैलेंद्र वासनिक, सत्यम तिवारी, दीपक कुमार वर्मा, श्रीमती प्रियंका चंद्राकर, श्रीमती आकांक्षा चंद्राकर, श्रीमती प्रियमवदा खरे, श्रीमती पुष्पलता साहू, श्रीमती यामिनी शर्मा, सुश्री मोनिका सिन्हा, श्रीमती पूर्वी वर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, राजा निर्मलकर, शिव साहू, उमेश यादव, अंकित दुबे आदि ने शुभकामनायें व्यक्त किये हैँ। साथ ही धमतरी से खिलेंद्र कुमार साहू, तनिष्क साहू, बालोद से आदित्य टंडन, धमतरी से उमराव साहू, उतरा सिँह गौतम, वर्षा पवार, राखी से राकेश यादव, रोविंद्र कुमार प्रजापति, योग प्रशिक्षिका भेमा साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री आशना गौतम, श्रीमती मीनू भारती, तनुश्री चंद्राकर आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त किया है।

No comments