Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अयोध्या: श्री रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ वासियों को मिला आमंत्रण

  छत्तीसगढ कौशल न्युज रायपुर:- अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़वासियों को मिला आमंत्रण श्री राम लला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़वासियों को मिला आमंत्रण श्री राम लला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के न्यौता देने रायपुर पहुँचा अक्षत कलश विश्व हिंदू परिषद चलाएगा विशेष अभियान अभियान के तहत घर घर जाकर देंगे न्यौता रायपुर के श्री राम मंदिर में रखा गया अक्षत कलश आज विशेष पूजा कर सभी जिलों में भेजा जाएगा कलश छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ लोगों को न्यौता देने का लक्ष्य है।

विशेष:  जनवरी 2024 को ही प्राण-प्रतिष्ठा क्यों 

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि हिंदू परंपरा में गृह प्रवेश उत्तम योग में ही होता है। राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने काफी लंबा संघर्ष किया। 22 जनवरी को उत्तम योग होने के कारण इसे नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम का जन्म अभिजीत योग में हुआ था। अन्य तिथियों के मुकाबले यह योग 22 जनवरी को लंबे समय तक रहेगा। यही कारण है कि प्राण-प्रतिष्ठा के लिए इस तिथि को सबसे उपयुक्त माना गया है।

क्या होता है अभिजीत योग

अभिजीत योग प्रतिदिन आता है। हालाँकि इसकी अवधि अलग-अलग होती है। कभी क्षणिक तो कभी काफी देर तक यह योग बना रहता है। इसे दिन का सर्वोत्तम या अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किसी कार्य को शुरू करने से उसके सफल होने की संभावना अधिक होती है।

भव्य राम मंदिर में कब से कर सकेंगे दर्शन?

ऑपइंडिया को कामेश्वर चौपाल ने बताया है कि 25 जनवरी 2024 से आम लोग भी भव्य राम मंदिर में प्रभु का दर्शन कर पाएँगे। हालाँकि गर्भगृह में कौन सी मूर्ति स्थापित की जाएगी, यह निर्णय अभी नहीं हुआ है। तीन अलग-अलग मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह प्राण-प्रतिष्ठा किनके निर्देशन में होगा और यजमान कौन होंगे, इस बारे में भी अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है।

No comments