Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सांकरा में कल पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ श्रीराम कथा का समापन

  छत्तीसगढ कौशल न्युज यशवंत गंजीर धमतरी:-  मानस ग्राम सांकरा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का कल पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी पश्चात...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

यशवंत गंजीर धमतरी:- मानस ग्राम सांकरा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का कल पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी पश्चात शोभायात्रा के साथ समापन होगा। आज कथा के।पहले सुबह 07 से 09 बजे तक हवन यज्ञ पूजा फिर 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रावण वध, रामराज्य तिलक के साथ विराम कथा होगी। तत्पश्चात 12 से 2 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन होगा। 

          राधे राधे सत्संग समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा मे उज्जैन से पधारी बाल विदुषी प्रभुप्रिया ने आठवें दिन भरत मिलाप सूर्पनखा का नासिका छेदन खर दूषण वध जानकी हरण जटायु मरण तथा ऋषि मतंग के आश्रम में माता शबरी की कुटिया में प्रभु राम का लक्ष्मण के साथ प्रवेश आदि बहुत ही रोचक प्रसंग सुनाए। कथा व्यासपीठ से उन्होंने कहा कि श्री राम कथा मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की सीख देती है।

माता शबरी जिसके जन्म जन्मांतर की अभिलाषा थी कि वह प्रभु श्री राम के दर्शन के बाद अपनी देह का परित्याग करेगी और अपने गुरु ऋषि मतंग के परमधाम में उनके चरणों में स्थान प्राप्त करेगी। माता शबरी की अनुनय विनय पर प्रभु राम द्वारा उन्हें नवधा भक्ति का पाठ पढ़ाया गया और सर्वश्रेष्ठ भक्ति को संत समाज का सानिध्य बताते हुए कहा गया कि प्रथम भगति संतन कर संगा दूसरी रति मम कथा प्रसंगा और पूरे नौ भक्ति से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। 

          इस दौरान राम जन्मभूमि अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश को कथा पंडाल दर्शन हेतु लाया गया था। जिसका श्रद्धालुओं ने पूजन वंदन किया, कथा सुनने हजारों की संख्या में कथा प्रेमी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

No comments