Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सांकरा में राम जन्म कथा पर निकली आकर्षक झांकी

  छत्तीसगढ कौशल न्युज यशवंत गंजीर धमतरी:-   मानस ग्राम सांकरा में श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को राम-जन्म प्रसंग पर धूमधाम से श...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

यशवंत गंजीर धमतरी:-  मानस ग्राम सांकरा में श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को राम-जन्म प्रसंग पर धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई। कथावाचिका सुश्री प्रभुप्रिया के श्रीमुख से कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। कथा सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

      राधे-राधे सत्संग सेवा समिति व मोहल्लावासियों द्वारा 16 से 23 दिसम्बर तक मानस मंच में संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है।

उज्जैन से पहुंची बालविदुषी प्रभुप्रिया व्यास पीठ की गद्दी से कथा का वाचन कर रहे हैं। संगीतमय कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक हो गया है। वे गीत-संगीत के साथ सरल-सहज शब्दों में कथा का वाचन कर रहे हैं, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। 

     कथा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन चरित्र के माध्यम से लोगों को सीख दी जा रही है। दोहा-चौपाई के साथ सुमधुर भजनों से लोग झूम रहे हैं। सोमवार को श्रीराम जन्म की कथा सुनाई गई। इस दौरान पूरा कथास्थल भय प्रगट कृपाला व जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। दशरथ माँ कौशिल्या व श्रीराम के बालरूप के रूप में सजाकर झांकी निकाली गई, जिसका दर्शन व पूजा करने श्रद्धालुओं में होड़ लग गई। कथा को संपन्न कराने में आयोजन समिति के सदस्य व मोहल्लेवासी जुटे हुए हैं।

No comments