Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व सैनिक संगठन अखिल व भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा अभनपुर में मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती

  छत्तीसगढ कौशल न्युज अभनपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभन...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

अभनपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर के द्वारा बजरंगदास खेल मैदान नया बस स्टैंड के पास अभनपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी 2024 को मनाई गई। उक्त अवसर पर युवाओं को जागृत करते हुए थलसेना अग्निवीर में भर्ती होने के लिए सूबेदार मेजर सतीश कुमार, सहायक सेना भर्ती अधिकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दिया साथ ही पुलिस में भर्ती होने एवं ट्रैफिक नियमों के बारे में प्रधान आरक्षक ईश्वरी लाल गायकवाड़ ने जानकारी दिया। 

             युवाओं को जागृत करने के लिए संगठन द्वारा 2.5 किलो मीटर की दौड़ एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए किया गया। बालक वर्ग दौड़ में लोमश ध्रुव कुरूद से प्रथम स्थान, प्रकाश साहू रायपुर से द्वितीय स्थान, ओमकार टेकरी अभनपुर से तृतीय स्थान तथा ऊंची कूद में पूर्णेन्द्र यादव प्रथम स्थान पनेश द्वितीय स्थान गौरव कोसले तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुमारी वेदोमति यादव अभनपुर टेकारी प्रथम स्थान सौम्या साहू तारी नवापारा द्वितीय स्थान, सिमरन तारी नवापारा तृतीय स्थान, पूजा सोनवानी चतुर्थी स्थान अभनपुर से रहा।

              सभी प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान तक आने वाले प्रति भागियों को पुरस्कृत किया गया। निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर में प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 8:00 तक पूर्व सैनिक योगेश साहू (शिक्षक), पूर्व सैनिक कमल नारायण मिश्रा(शिक्षक), पूर्व सैनिक यश्वनी साहू (शिक्षक), के द्वारा प्रतिदिन निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दी जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय इंद्रकुमार साहू जी विधायक अभनपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आन.कैप्टन गोवर्धन शर्मा, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री कुंदन बघेल, अध्यक्ष नगर पंचायत अभनपुर एवं श्री ऋषिराज साहू, समाजसेवक अभनपुर, श्री एस एल साहू सेवानिवृत प्राचार्य थे। 

          प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए वरिष्ठ पीटीआई शिक्षक श्री बी आर साहू, पूर्व सैनिक पीटीआई पुरुषोत्तम प्रधान, पीटीआई लोकूराम तारक, प्रदीप साहू शिक्षक, सूबेदार गजमोहन साहू, सूबेदार रोहित कुमार साहू, नायक केशव चौहान, नायक नरेंद्र यादव, हवलदार खेमचंद निषाद, सूबेदार रोहित कुमार साहू, हवलदार एजुकेशन थलेन्द्र साहू, नायक अश्वनी साहू, नायक कमल नारायण मिश्रा, नायक योगेश साहू, प्रधान आरक्षक ईश्वरी लाल गायकवाड, दीपक ध्रुवंशी शिक्षक एवं अन्य पूर्व सैनिकों ने अहम भूमिका निभाया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत साहू शिक्षक ने किया।

No comments