Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रामीण अंचल में मनाया धूमधाम से महापर्व

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की प्रदेश में काफी धूम है, शहरी ग्रामीण अंचल में भी बड़े ही धूमधाम स...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की प्रदेश में काफी धूम है, शहरी ग्रामीण अंचल में भी बड़े ही धूमधाम से आज यह पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोकगीतों का वाचन करते घर-घर छेरछेरा मांगने जा रहे हैं, छेरछेरा का पर्व दान पुण्य के भाव को लोगों के मन में जागृत करता है लोग स्वेच्छानुसार धान और धन का दान देते हैं, आज सुबह से ही गांव में छेरछेरा मांगने छोटे बच्चों की टोली व बड़े तथा कई समिति घर-घर पहुंच रही है और छेरछेरा मांग रहे हैं।

      बता दें कि, किसान अपने खलिहानों के धान काटकर जब घरों में लाते हैं और मिजाई खुटाई करने के बाद सभी धान मिजाई का काम पूरा कराने के बाद पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ का पारंपरिक तिहार छेरछेरा का पर्व मनाया जाता है, इसमें सभी वर्ग के लोग चाहे छोटे हो या बडे़ सभी एक दूसरे के घर जाकर अन्न या धन का दान लेते हैं छत्तीसगढ में अन्न दान को महा दान भी कहते है।

No comments