Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गणतंत्र दिवस पर कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर करेंगे ध्वजारोहण

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के ...

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर द्वारा समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और सुबह 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9.05 बजे राज्यगीत, 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.35 बजे हर्षफायर, 9.40 बजे गुब्बारा उड़ान, 9.45 बजे मार्चमास्ट, 9.50 बजे परेड एवं प्लाटून कमांडर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सोनानी/परिजन से भेंट एवं शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.40 बजे विभिन्न विभागों की झांकी और 11.25 बजे विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण होगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के गरिमामय समारोह का समापन होगा।

No comments