Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से पूर्ण होगा विकसित भारत की संकल्प यात्रा: रंजना साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज धमतरी:- संपूर्ण भारत देश में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव शहर शहर में कार्य...

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज
धमतरी:- संपूर्ण भारत देश में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव शहर शहर में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है, इसी कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दर्री में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू ने किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने शुभारंभ किया। केंद्र सरकार से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरित किया गया। जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की उपस्थिति मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने व्यायम शाला का लोकार्पण हाई मास्क लाइट का लोकार्पण एवं सार्वजनिक भवन निर्माण का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से विकसित भारत की संकल्प यात्रा पूर्ण होगा, मोदी जी की नेतृत्व में विकसित भारत की ओर हमारा देश अग्रसर है, 2047 तक विश्व गुरु बनकर भारत देश विकसित रूप में विश्व को दिखाई देगा।
           कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहू समाज प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू ने कहा कि जन मन से मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए सम्पर्क देशवासी संकल्पित है। आए हुए समस्त अतिथियों का आभार ग्राम पंचायत सरपंच गीतेश्वरी साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहू समाज जिला अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जनपद सदस्य गोपाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष आनंद मेश्राम,पूर्व सोसायटी अध्यक्ष रामकुमार यादव, धन्नु जांगड़े खरेंगा सोसाइटी अध्यक्ष, उपसरपंच शेखन साहू, खिलेश्वर साहू, तुलेश्वर साहू, पुरुषोत्तम चक्रधारी, निरंजन साहू, नंद कुमारी साहू, चमेली साहू, शैलेंद्री चक्रधारी, ग्रामीण अध्यक्ष रामदयाल साहू, ग्रामीण सचिव नेतराम चक्रधारी, बुथ अध्यक्ष खुमान सिंह साहू, काशीराम साहू, चोखेलाल, हेमलाल साहू, शिवकुमार साहू, तिजीया कुंभकार, त्रिवेणी साहू, शेष कुमारी, रेवती साहू, अनीता साहू अशोक निर्मलकर नीलांबर साहू, कन्हैया लाल साहू, योगेश्वर साहू, ईश्वरी साहू, संजय कुंभकार, माखन यादव, प्रभु लाल साहू, बंसी साहू, प्रकाश साहू, चंद्रहास साहू, छन्नू लाल साहू, डोमार साहू, देवलाल साहू, प्रहलाद साहू, ईश्वरलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments