Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खंड चिकित्सा अधिकारी की मनमानी से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल कुरुद में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी पर संचालक स्वास्थ्य सेवाओं के आदेशों को ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल कुरुद में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी पर संचालक स्वास्थ्य सेवाओं के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी करने से स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने सहित वरिष्ठ जनों के साथ बड़बोले तरीके से पेश आने का लगने लगा हैं आरोप।

             मिली जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल कुरूद के खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा 25 मार्च 2023 को संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धमतरी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सीएमएचओ कार्यालय से दिनांक 27 मार्च 2023 एवं 03 जनवरी 2024 को सिविल सर्जन सहित सभी ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है, कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनको मूल पदस्थापना स्थल से अन्य संलग्न कर रखा गया हैं उनका संलग्नीकरण तत्काल समाप्त कर उनके मूल पदस्थापना स्थल वापस भेजे। लेकिन बीएमओ कुरुद द्वारा उक्त आदेशों का उल्लंघन कर मनमानी करते हुए अपने चहेते कर्मचारियों के ऊपर जारी आदेश को अमल न कर उन्हें उनके मनचाहा स्थल में संलग्न कर रखा गया है। विदित हो कि पूर्व में भी इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। 

                बीएमओ कुरूद ने रूबरू चर्चा में बड़बोलापन प्रदर्शित करते हुए कहा की मेरे हाथ मे कुछ भी नहीं हैं , जो भी है नेता मंत्री के हाथों में है। बीएमओ के हाथ मे कमजोर कर्मचारियों के ऊपर ही कार्यवाही करने के लिए कलम है। जिनका कोई ऊपर तक पकड़ न हो ऐसे कर्मचारियों के ऊपर ही कार्यवाही करने का जज्बा यहां के अधिकारी दिखाते है। गौर तलब हो कि ब्लॉक कुरुद में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय आदि को संलग्न कर रखा गया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा में चिकित्सक ही नहीं है यहाँ के 2चिकित्सक सिविल अस्पताल कुरुद में और 1चिकित्सा अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय में संलग्न कर रखे है साथ ही यहाँ वार्ड बॉय की भी कमी है लेकिन दोनों वार्ड बॉय को कार्यालय में संलग्न कर रखा है। जबकि वहां वर्ग 2 एवं वर्ग 3 कर्मचारी पदस्थ है। 


   इसी प्रकार अस्पताल के गार्डन में निर्माण कार्य हो रहे इस संबंध में पूछने में बताया गया कि वहाँ लैब और कार्यालय का निर्माण हो रहा है उक्त निर्माणाधीन लैब और कार्यालय का निर्माण नये बने 20 बिस्तर वार्ड के बाजू में निर्माण करवाया जा सकता था, जिससे गार्डन उजाड़ होने से बच जाता। उन्होंने जीवन दीप समिति में 2 आजीवन सदस्य होना बताया, कब से सदस्य है, कितना दान किये है इस संबंध में बीएमओ द्वारा कोई जानकारी नहीं दिया गया। शासन द्वारा निर्धारित दान राशि 1लाख देकर आजीवन सदस्य बन सकते है और प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य बनाये जाते है बताया गया।                   

               इस संबंध में कुरुद ब्लॉक के नेता भानु चंद्राकर का कहना है कि कर्मचारियों की कमी सभी ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों में है, लेकिन जिसका पदस्थापना स्थल जहां है उसको वही पदस्थ करना चाहिए। वार्ड बॉय की कमी है तो कार्यालय में संलग्न किये है उससे उनका मूल कार्य लेना चाहिये, लैब और कार्यालय निर्माण गार्डन के बजाए नवीन 20 बिस्तर वार्ड के बाजू में जो पर्याप्त जगह हैं वहां बनाया जाना उचित होता। अवगत हो कि आजीवन सदस्यता शुल्क प्राथमिक सामुदायिक सिविल जिला अस्पताल के लिये अलग-अलग निर्धारित है, नियमानुसार कोई स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड होते है तो उसका शुल्क जमा करना होता है।

No comments