Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

युवा कांग्रेस की हुई कुरूद में बैठक, आगामी लोकसभा के लिए बनी रणनीति

  छत्तीसगढ कौशल न्युज धमतरी:- कुरुद के कांग्रेस भवन में जिला युवा कांग्रेस धमतरी एवं कूरुद विधानसभा कार्यकरणी की मासिक बैठक रखी गई जिसमें आग...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- कुरुद के कांग्रेस भवन में जिला युवा कांग्रेस धमतरी एवं कूरुद विधानसभा कार्यकरणी की मासिक बैठक रखी गई जिसमें आगामी लोकसभा की तैयारी,युवा बेरोजगारी,नारी भागीदारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई विशेष रूप से युवा कांग्रेस के महा अभियान रोज़गार दो न्याय दो पर विशेष बल दिया गया। युवा कांग्रेस आगामी लोकसभा के लिए पूरी तरह से तैयार है ,हर युवा कार्यकर्ता चुनाव में अपना शतप्रतिशत देगा इस बात का संकल्प लिया गया।

       बैठक में विशेष रुप से प्रदेश सहप्रभारी एवं महासमुंद लोकसभा प्रभारी श्रीमती प्रियंका पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष महासमुंद समन्वयक कु.विधि नामदेव,ज़िला प्रभारी आशीष द्विवेदी के प्रभारी बननें के पश्चात तीनों प्रभारियों का प्रथम कुरुद आगमन पर पुराना बाज़ार चौक में युवा कांग्रेसियों में भव्य स्वागत किया। बैठक में युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हुवे प्रभारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठन की मज़बूती एवं रोज़गार दो न्याय दो कैम्पेन को पूरे ज़िले विधानसभा एवं ब्लॉक ,बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए निर्देश दिये।

       कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी एवं आभार प्रदर्शन कुरुद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, ने किया। बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव उदित साहू, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, कुरुद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, धमतरी विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मरकाम, जिला प्रवक्ता तारिक रज़ा क़ादरी,जिला महासचिव कुलेश्वर देवांगन, तोमेश साहू, विसु देवांगन, वताँजालि गोस्वामी , कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, राजू साहू, सचिन सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश गुरुजी, मगरलोड ब्लॉक युकाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, आईटी सेल प्रदेश समन्वयक योगेश साहू, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज साहू, NSUI प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी, प्रदेश सचिव योगेश साहू, ब्लॉक महामंत्री योगेश साहू , टुकेश साहू, यक्ष साहू, प्रदीप साहू, योगिराज चंद्राकर, युवा नेता योगेश साहू, अजय सिन्हा, एवन साहू, मनीष साहू, विवेक साहू, होरीलाल साहू, नेतराम साहू सहित पदाधिकारी एवं बडी संख्या में कार्यकर्त्ता बन्धु उपस्थित रहें।

No comments