Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: जनपद पंचायत में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक लिए महत्वपूर्ण फैसले

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद में जानसिंग यादव उपाध्यक्ष एवं सभापति शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्षता में बैठक रखकर कई महत...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद में जानसिंग यादव उपाध्यक्ष एवं सभापति शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्षता में बैठक रखकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत गरीब रेखा वर्ष 2002-2003 सर्वे सूची में पात्र 10 परिवार का नाम चयन कर कुल राशि - 2.00 लाख रुपये स्वीकृत में प्रत्येक परिवार को राशि- 20 - 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृत किया गया‌। बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन में 17 पात्र व्यक्ति का नाम चयन कर अनुमोदित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 14 पात्र व्यक्ति का नाम का चयन कर अनुमोदित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन में 15 व्यक्ति को पात्र किया गया। मुख्यमंत्री परित्यकता पेंशन में 14 आवेदन का अनुमोदन किया गया।

            मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना में 187 पात्र व्यक्ति का नाम चयन कर अनुमोदन किया गया‌। मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना में 813 पात्र व्यक्ति के नाम का चयन कर अनुमोदन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 07 पात्र आवेदन का अनुमोदन किया गया इस प्रकार सभी आवेदनों का परिक्षण कर पात्र व्यक्तियों का नाम चयन कर पेंशन प्रकरण को स्वीकृति प्रदान किया गया। स्वीकृत पेंशनधारियों को अब प्रति माह राशि- 500 रूपये मिलने लगेगी।

            बैठक में जनपद सभापति श्रीमती चन्द्रलता वीरेंद्र कोसले, जनपद सदस्य संतोष कुमार साहू, श्रीमती धनेश्वरी पुष्कर यादव, शिक्षा स्थायी समिति सचिव रविंद्रनाथ मिश्रा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद, पंचायत इंस्पेक्टर डी एस मरकाम, सहायक ग्रेड 3 रामकुमार सोनी, आपरेटर बिरेन्द्र कुमार साहू,प्रतिक आदि उपस्थित थे।

No comments