Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Raipur: महतारी वंदन योजना सिर्फ छलावा, मोदी की गारंटी फेल - आशीष शर्मा

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- विधानसभा चुनाव पूर्व में भाजपाईयों द्वारा घर घर जाकर अपने घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए महतारी...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- विधानसभा चुनाव पूर्व में भाजपाईयों द्वारा घर घर जाकर अपने घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए महतारी वंदन योजना का फार्म भरे , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपाईयो द्वारा प्रत्येक विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ देने का वादा किये। लेकिन अब राज्य की भाजपा सरकार ने जो कंडिशन व प्रारुप तैयार किया है उसके आधार पर प्रदेश के ज्यादातर विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।

             शर्मा जी ने कहा कि जो शर्तें भाजपा सरकार द्वारा तय किया गया है उसमें परिवार को कोई सदस्य सरकारी, संविदा आयकर दाता, सरकार के किसी भी तरह के लाभ के पद वाले सहित अनेक कंडिशन रखा गया है। जिसके आधार पर विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

          भाजपा के शीर्ष नेतृत्व नेता गण अपने चुनावी भाषणों में सभी प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का वादा किस आधार पर करते थे। जुमले बाजी व दुष्प्रचार भाजपा का रवैया हो गया है।

No comments