Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी "ताम्रध्वज साहू" ने पैदल रैली निकाकर किया जनसंपर्क

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय नेता अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी मा. दुर्ग के पूर्व विधायक...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय नेता अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी मा. दुर्ग के पूर्व विधायक के साथ साथ पूर्व केबिनेट गृहमंत्री छ.ग., एवं भारतीय राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ताम्रध्वज साहू जी के साथ युवा कांग्रेस नेता प्रतीक साहू ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र के 23 अप्रैल को कुरूद में ब्लॉक नगर पंचायत में विभिन्न चौक में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया।

         शहरवासियों की उपस्थिति में साहू ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिर्फ़ हिन्दू-मुस्लिम करके देश को विभाजित करने का कार्य कर रहे है और भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अपने कार्यों के बल पर नहीं बल्कि राम मंदिर और 370 धारा के बल पर वोट मांगने का कार्य कर रहे है। भाजपाई न महंगाई में बात करती है, न ही बेरोजगारी में और न ही किसानों के बारे में सोचती है, न ही देश के विकास में बारे में बात करती है लेकिन कांग्रेस ने देश के हर नागरिकों के बारे में सोच कर कांग्रेस की न्याय गारंटी लाई है जिसमें सभी वर्ग के लोगों का न्याय होगा उनका हक मिलेगा।

           जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित कर 1 नंबर में पंजा छाप पर बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी को समर्थन एवं भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया गया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. शरद लोहाना जी, कुरुद विधानसभा के संयोजक मा. मोहन लालवानी जी, पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं मा. गुरमुख सिंह होरा जी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रतीक साहू एवं जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments