Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

4 से 5 दिन तक कहीं धूप कहीं छाया रहेगा बादल, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- मानसून आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक क...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- मानसून आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना है।राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। 24 घंटे के बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रविवार और सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की आशंका है।

No comments