Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने झीरम घाटी में हुए शहीदो को किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:-  बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में कांग्रेस भवन में झीरम घाटी में आज से लगभग 9 वर्ष पूर्व ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में कांग्रेस भवन में झीरम घाटी में आज से लगभग 9 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 के नक्सली हमले में शहीद हुए नेता विद्याचरण शुक्ल ,नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित शहीद हुए अन्य नेताओं व सुरक्षा कर्मियों की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

         कार्यक्रम का संचालन कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि इस नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धान्जलि अर्पित करते हैं ।हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति व विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन शक्ति को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

          इसी तरह जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जिला महामंत्री प्रमोद साहू ,प्रदेश विधि उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ,जिला ओबीसी कांग्रेस महामंत्री मुकेश कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस घटना में हमने अपने वरिष्ठ नेताओं व अमर जवानों को खोया था,


यह दौर हम सबके लिये काफी कठिन लम्हा था।आज हम सभी इस नरसंहार में अपनी जान गवाने वाले शहीदों की याद में यही संकल्प ले व नक्सली गतिविधियों का पूर जोर विरोध करेंगे और देशहित में अपना योगदान देते रहेँगे।तदुपरांत कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक में भी कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया।

             इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर,रमाशंकर वाजपेयी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या कश्यप,जिला उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू,चुम्मन दीवान,पार्षद उत्तम साहू,प्रदेश विधि विभाग उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, चंद्रकांत चन्द्राकर,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,लव चन्द्राकर,रुद्रनाथ साहू,

एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,खेमराज चन्द्राकर,मनोज भटपहरी,अशोक साहू,चन्द्रहास साहू,केवल राम ,भीखम यादव,पुरान साहू,अशोक साहू,दीनानाथ सेन,गणेश कुमार,मुकेश कश्यप,योगेश साहू,रमनलाल साहू ,तुलसी साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments