Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गुदगुदा के गौठान में मना हरेली तिहार,विभिन्न खेल स्पर्धाओ का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ के खेलगड़िया उत्सव के तहत जय अम्बे महिला समूह एवं गोवर्धन गौठान समिति के तत्वावधान में मान...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ के खेलगड़िया उत्सव के तहत जय अम्बे महिला समूह एवं गोवर्धन गौठान समिति के तत्वावधान में मानस ग्राम गुदगुदा के गौठान में हरेली पर्व के पावन अवसर पर खेल स्पर्धा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

प्रतियोगिता में रस्सा खींच,फुगड़ी,बिंदी लगाओ,गेड़ी दौड़,कुर्सी दौड़,100 मि.दौड़, 200 मि. दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। सभी खेलो में प्रथम द्वितीय स्थान आने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। 

सरपंच घनश्याम साहू ने हरेली त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का सफल संचालन सनातन साहू ने किया। इस अवसर पर श्रीमती लक्षवनतीन, चंद्रिका साहू, तीजबाई, ललिता बाई ,जानकी साहू कुलेश्वरी, बासन बाई, नरोत्तम साहू,हेमंत कुमार साहू, रेखराम निर्मलकर, परस राम साहू सहित अधिक संख्या ग्रामीण जन उपस्थित थे।

No comments