Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नगर पंचायत कुरूद स्थित मणिकंचन केन्द्र में औजारो व उपकरणों की पूजा कर मनाई गई हरेली

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- हरेली पर्व का उत्साह चरम पर है।गुरुवार को नगर पंचायत कुरूद स्थित मणिकंचन केन्द्र में शासन के आदेश...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- हरेली पर्व का उत्साह चरम पर है।गुरुवार को नगर पंचायत कुरूद स्थित मणिकंचन केन्द्र में शासन के आदेशानुसार हरेली पर्व के अवसर पर विधिवत औजारो व उपकरणों की पूजा की गई।

               कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, जीवन दीप समिति सदस्य संतोष प्रजापति के आतिथ्य व उपस्थिति में गौपालक राजेश सिन्हा व रामकुमार सिन्हा के द्वारा 30 लीटर गौमुत्र खरीदकर गौमुत्र खरीदी का शुभारंभ किया ।

साथ ही हरेली के पावन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानो व क्षेत्र की समृद्धि के लिये कामना किया व हरेली पर्व की बधाई दी। 

              इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने हरेली पर्व का के मुख्य आकर्षण के रुप मे गेडी चडकर गेडी का आनंद लिया साथ ही मणि कंचन केन्द्र में हरेली के पावन अवसर पर फलदार, फूलदार व छायादार पौधे लगाये ।

         इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक खाडे, उपयंत्री भोजराज सिन्हा, मुकेश ठाकुर, नीरज कश्यप व नगर पंचायत के कर्मचारी व गौपालक उपस्थित थे।

No comments