Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हरेली पर्व पर हुआ गेड़ी स्पर्धा सहित विभिन्न खेलों का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- गुरुवार को नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास केसाथ हरेली का पर्व मनाया गया।शिक्षक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- गुरुवार को नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास केसाथ हरेली का पर्व मनाया गया।शिक्षकों ने बच्चों को पर्व की महत्ता व इससे जुड़ी मान्यताओं का वर्णन किया।साथ ही गेड़ी नृत्य सहित विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ।

       वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कश्यप ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए बताया कि हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ संस्कृति, तीज और त्योहारों का प्रदेश है।हरेली खासतौर पर किसान और प्रकृति का त्योहार है।सावन की पहली अमावस्या पर पड़ने वाले हरेली तिहार के दिन किसान अपने पशुओं, कृषि उपकरणों की पूजा कर उनका आभार जताते हैं।इस दिन गेड़ी का खासा महत्व होता है।

      तदुपरांत बच्चों के लिए गेड़ी नृत्य स्पर्धा का आयोजन हुआ।जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर पर्व के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।

इसी तरह मेढ़क दौड़, चम्मच दौड़ ,कुर्सी दौड़, कबड्डी, फुगड़ी सहित अन्य खेलों का भी आयोजन हुआ,जिसमे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया।

         इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर ,वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,जमुना देवांगन,पोषण साहू ,वेदप्रकाश कंवर ,शीलनिधि साहू,नवीन यादव,दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू ,गोपिका साहू, अरशी रिजवी , भाग्यश्री सोनवानी,डिलेश्वरी साहू,रवीना ध्रुव,आकांक्षा साहू,ज्योति ध्रुवंशी ,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी,ऋतु निर्मलकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी।

No comments