Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मौसम विभाग: 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज नई दिल्ली। कई राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ मुसीबत बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश जारी ह...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

नई दिल्ली। कई राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ मुसीबत बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश जारी है जिसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। कई जगह बाढ़ तो कई जगह जलभराव के हालात हैं। उधर मौसम विभाग ने देश के करब 16 राज्यों में अभी भी भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून की स्थिति

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निको बार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार हैं।

        संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709


No comments