Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सीरियल: राम-सीता दशहरा में आयेंगे रायपुर तैयारी जोरों पर रावण दहन में होंगे शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव  में इस बार सीरियल रामायण के राम और सीता आकर्षण का प्रमुख केंद्र र...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव  में इस बार सीरियल रामायण के राम और सीता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाले हैं। आयोजन समिति ने इस बार सीरियल में भगवान राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखलिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, महापौर एजाज ढेबर और विधायक कुलदीप जुनेजा ने शनिवार को WRS मैदान पहुंचकर तैयारियाें का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी और आयोजन समिति से जुड़े लोग वहां पहुंचे थे। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया, कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस बार पांच अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाना है।

राजधानी का सबसे प्रमुख दशहरा आयोजन आयोजकों ने बताया, रायपुर के WRS कॉलोनी के मैदान में पिछले 52 साल से दशहरा उत्सव का आयोजन हो रहा है। राज्य गठन के बाद यह राजधानी का सबसे प्रमुख दशहरा आयोजन बन गया है। सभी मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल होते रहे हैं। यहां रावण दहन देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था। मगर इस बार एक बार फिर से ये आयोजन काफी भव्य होने वाला है।

लॉकडाउन के दौरान भी हुआ था प्रसारण 

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज देशभर में लोग जानते हैं। 1987 में आए रामायण सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरियल को लोग इतना पसंद करने लगे थे कि इसमें काम करने वाले किरदारों को ही लोग भगवान मानने लगे थे। यही वजह है कि अरुण गोविल और दीपिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान भी रामायण का प्रसारण फिर से शुरू किया गया था।

        संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments