Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज से कुरूद में रूद्रा़क्ष महोत्सव प्रारंभ

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज चंदन शर्मा कुरूद:- नगर व क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी के परिसर मे आदि काल से विराजमान आराध्य देव  जलश्वेर महा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

चंदन शर्मा कुरूद:- नगर व क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी के परिसर मे आदि काल से विराजमान आराध्य देव  जलश्वेर महादेव मंदिर मे सप्ताहिक रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम शिव भक्तों के पुजन हेतु बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया है। 

      आप समस्त श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों से आग्रह है सप्ताह भर चलने वाले इस रूद्राक्ष महोत्सव मे 101000 शिव भक्तों को हमारे संस्था द्वारा निःशुल्क रूद्राक्ष शिव मंदिर के पुजारियों द्वारा अभिमंत्रित करके दिया जा रहा है। जिसकी शुरुआत  रविवार को कुरूद क्षेत्र के सम्मानिय विधायक अजय चन्द्राकर जी के अर्द्धांगिनी श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर जी एवं संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने भगवान शिव एवम् रुद्राक्ष की पूजा अर्चना करते हुए की। रूद्राक्ष वितरण श्रद्धालुओ के लिए मंदिर परिसर में बोलबम सेवा समिति द्वारा आने वाले समस्त श्रद्धालु ,बंधु- बांधव के लिए पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। ताकि मानव शृंखला क़तार बद्ध तरीक़े से शिव मंदिर में पुजारियों से आमंत्रित रूद्राक्ष प्राप्त करें।

            इस अवसर हमारे संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों में चंडी मंदिर पुजारी जितेंद्र जोगी, नंद आमदे, शरद पंडा, कमल शर्मा, किशोर यादव, भारत साहु, राधेश्याम साहु, कृष्णा साहु, द्वारिका साहु, चमन ढीमर, भूखन सेन, भोला साहु,शंकर साहु, परदेशी निर्मलकर, फुलसिंग साहु सहित समिति के सदस्यगण व्यवस्था बनाने में लगे है।

No comments