Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने नेहरू जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर नेहरू जी की पुण्यतिथि म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने नेहरु जी की तस्वीर पर तिलक वन्दन कर उन्हें शत-शत नमन किया।तदुपरांत उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमें मंच को सम्बोधित करते हुए कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनमोल रत्न थे।उन्होंने देश को आजादी दिलाने व आजादी के पश्चात देश मे जनहितकारी योजनाओं को प्रारंभ करने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी पुण्यतिथि पर हम शत-शत नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है।

      इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, रवि शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा।

          नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, सभापति रोशन जांगड़े,सभापति चुम्मन दीवान,पार्षद उत्तम साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकांत चंद्राकर,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, भारतभूषण साहू, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री पप्पू राजपूत, महामंत्री लव चन्द्राकर, रुद्रनाथ साहू, प्रदीप साहू, हिमांशु निर्मलकर, तुलसी साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments