Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मनभावन मेंहदी ने मोहा मन" रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ा समर आर्ट क्लास का आकर्षण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- विगत 8 मई से किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मार्ग दर्शक मुकेश कश्यप के प्रेरणादाई नेतृत्व में लगातार कलात्मक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- विगत 8 मई से किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मार्ग दर्शक मुकेश कश्यप के प्रेरणादाई नेतृत्व में लगातार कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से नगर के सभी स्कूलों के बच्चों को एक साथ एक मंच में जोड़कर उनके ग्रीष्मावकाश को सदुपयोग बनाने का दौर जारी है। 

          इसी क्रम में सोमवार को 21वें दिन मेहन्दी आर्ट का आयोजन हुआ। नन्ही-मुन्ही बेटियों को रचनात्मक तकनीक से हाथों में मेहंदी सजाने व इसे सौंदर्य के भंडार का अनुपम भंडार बताया गया। मेहन्दी के महत्व पर वर्णन करते हुए मुकेश

कश्यप ने बताया गया कि मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का अनुपम साधन है। सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी सावन, तीज और करवा चौथ जैसे त्योहारों पर बड़ी तादाद में मेहंदी लगाती हैं। लेकिन मेहंदी सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा भी है। यह एक परम्परा है और खासकर सुहागिन महिलाओं के जीवन में इसका विशेष महत्व है। शादी-ब्याह व त्यौहार के अवसर पर अक्सर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। लेकिन यह सिर्फ श्रृंगार का साधन नहीं बल्कि खुशियों का प्रतीक भी है।    
तदुपरांत बेटियों को मनभावन तरीके से मेहन्दी लगाने के स्वरूप बताए गए, जिसके उपरांत सभी बेटियों ने मनभावन तरीके से हाथों में मेहन्दी सजाकर मन को मोह लिया।ततपश्चात बालक वर्ग के लिए क्रिकेट खेल आर्ट की तकनीक सिखाई गई, बालकों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण सहित क्रिकेट की सभी शैलियों को उच्चतम तरीके से खेलने व खेल भावना का पालन करने की सीख दी गई। सभी विधाओं में आज बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए पूरे उत्साह के साथ ऊर्जा का संचार किया।मुकेश कश्यप का बच्चों को मार्गदर्शन देने में विशेष सहयोग रानी पवार का मिला।

No comments