Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पंजा ही संकल्प है पंजा ही विकल्प - कांग्रेसी लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में कुरुक्षेत्र विधान सभा क्षेत्र कुरूद क्र.57 से 2018 चुनाव की राष्ट्रीय कांग्र...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में कुरुक्षेत्र विधान सभा क्षेत्र कुरूद क्र.57 से 2018 चुनाव की राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी दोनो ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 57से अपनी दावेदारी फार्म जिला अध्यक्ष शरद लोहाना व ब्लाक अध्यक्ष डीहू साहू के पास जमा किए। इसकी जानकारी मीडिया को देते लक्ष्मीकांता व हेमंत साहू ने कहा कि आज लड़ाई राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की निष्ठा व प्रतिष्ठा की लड़ाई है। अनुशासन हीनता की वजह से विधानसभा कुरूद कांग्रेस का वजूद खतरे में है।

इस खतरे से हमे कैसे बचाना है यह सोचनीय व आत्ममंथन चिंतन का विषय है। 2018का चुनाव मेरे लिए किसी नरक व कालापानी की सजा से कम नहीं थी। मैं चाहती हूं कि जो मेरे साथ घटना घटी किसी दुश्मन के साथ न हो। महाभारत में अभिमन्यु कि तरह चक्रव्यूह रचा गया था जिसमे मैं बुरा फसा। दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकिट दिया इसके लिए मैं कांग्रेस का सदैव ऋणी रहुंगी। व इस ऋण को चुकाने व आत्मस्वाभिमान की लड़ाई हेतु मैं इन पांच वर्षो में संगठन व लोगो की सेवा के लिए तत्पर रही। इस दौरान छाया विधायक के नाते लोकसभा चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत, नगरी निकाय चुनाव में प्रभारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। व पार्टी की मजबूती हेतु लगातार सक्रिय रही। इसलिए इस बार अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी व जिसे भी पार्टी टिकट देती है उसे जिताने हेतु पूरा जी जान लगा देंगे।

आगे हेमंत साहू ने कहा हमारा परिवार आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस के प्रति पूरी निष्ठा पूर्वक समर्पित रहा है। जिसका परिणाम की राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब तक 9 बार प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान किया है।

मुझे भी राजनीति में पच्चीस वर्ष हो गया है। 2003 विधानसभा चुनाव से लेकर आज 2023 तक यह मेरी लगातार छठवी बार दावेदारी की है इन पच्चीस वर्षों में सरपंच से राजनीति शुरू कर जिला पंचायत सदस्य बनने से लेकर लक्ष्मीकांता को विधानसभा की टिकिट तक पहुंचाया। व लगातार कांग्रेस पार्टी संगठन, सामाजिक संगठन के विभिन्न पदों पर रहते आज तक सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। मेरा मानना है पंद्रह वर्षों तक भाजपा की सरकार रही। लेकिन इन पांच वर्षो में कांग्रेस नित भूपेश सरकार ने जनहित के जो कार्य कर दिखाया है वह भाजपा सरकार पर भारी है। चुनाव जीतने के हेतु कांग्रेस के लिए मजबूत आधार है।

दावेदारी सामान्य प्रक्रिया है चुनाव हारने के बाद हम दोनो ने सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती हेतु रात दिन एक किए है जो सबके सामने है। जिसे भी पार्टी पंजा का छाप दे उसे अपने हथेली के पंजा की उंगली से पूरी निष्ठापूर्वक बटन दबाए तो जीत सुनिश्चित है, संगठन व पार्टी बड़ा होता है व्यक्ति नही। पंजा ही संकल्प है पंजा ही विकल्प है।

No comments