Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार दोबारा - कांग्रेसी लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- 2023विधानसभा चुनाव की चुनावी सरगर्मी की उल्टी गिनती के बीच 2018की कुरूद विधानसभा राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी...



 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- 2023विधानसभा चुनाव की चुनावी सरगर्मी की उल्टी गिनती के बीच 2018की कुरूद विधानसभा राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने अपने सयुक्त बयान में कहा की पिछला चुनाव में परिवर्तन की लहर में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। भाजपा को 14सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ा, भाजपा को 14सीट मिल गई ये उनके लिए बड़ी बात थी यदि बिलासपुर संभाग के अधिकतर सीटो पर जोगी कांग्रेस की वजह से त्रिकोणीय मुकाबला नहीं होता। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुरूद ,धमतरी, विंदा नवागढ़ सीट पर कांग्रेस के बागी 6नही होते तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति सिर्फ 4 सीटो पर सीमित हो जाती। दिल्ली प्रदेश में जहां अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करते विपक्ष को सिर्फ 4 सीटो पर समेट दिया था। वही स्थिति भाजपा की होती. वर्तमान में कांग्रेस नित भूपेश बघेल सरकार की इन पांच वर्षो में अपने घोषणा पत्र पर अमल करते जनहित कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी अमलीजामा पहना। अपार लोकप्रियता हासिल की है। जिसके दम पर कांग्रेस 70 प्लस जीत कर कामयाबी का झंडा गाडेंगे। आगे हेमंत साहू ने कहा आज गांव गांव शहर गली मोहल्ले चौक चौराहे में सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल सरकार की चर्चा व गूंज है। किसान, गरीब, मजदूर,युवा, व्यापारी,महिला,पुरुष,बच्चे सभी के दिलो में कांग्रेस की सरकार ने अपना स्थान बनाया है। 

लोगो ने ठान रखा है कि जिन्होंने हमारी दिल जीता,भरोसा जीता उसे ही दोबारा 2018 चुनाव की तरह एकतरफा जिताएंगे। जनता की विकास परख सोच भाव व भरोसा हमारी कांग्रेस सरकार पर बनी है। जनता की दुवा व आशीर्वाद ही कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। आमजन के इसी आशा विश्वास के बीच छत्तीसगढ़ में 70 प्लस सीटो के साथ दोबारा सरकार बनेगी. चाहे भाजपा कुछ भी कर ले।

No comments