Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की उमंग, नन्हे-मुन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

छत्तीसगढ़ कौशल समाचार कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में शनिवार को प्री-प्राइमरी विभाग में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का हर्षोल्लास ...

छत्तीसगढ़ कौशल समाचार

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में शनिवार को प्री-प्राइमरी विभाग में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का हर्षोल्लास छाया रहा। प्री-प्राइमरी विभाग प्रभारी गीताजंलि जॉडन के मार्गदर्शन में हिमेश्वरी चन्द्राकर, सुब्रा हिशीकर,कांति बैस,वंदना सेन, हेमलता साहू, उमा बैस शिक्षिकाओं की प्रेरणा से नर्सरी , यूकेजी, एलकेजी के बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धारण कर मन मोह लिया।

         कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के रूप में प्राचार्य के .मन्जिता ठाकुर व शिक्षकों ने झूले में सजे लड्डू गोपाल की पूजा -वंदना व प्रसादी वितरण कर भगवान नन्हे कृष्ण जी के सम्मुख इसका भोग लगाया। तदुपरांत फैंसी ड्रेस के तहत छात्र-छात्राओं ने कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में नृत्य कर मनमोहा। नन्हे कृष्ण जी ने मटका फोड़ में अपनी कलात्मकता से सबका दिल जीता। स्कूल में पूरी तरह से वृंदावन की रसिकता व गोपी-गोपालों की मोहकता का रंग उमड़ गया।

        प्राचार्य के .मन्जिता ठाकुर ने सभी को पर्व की शुभकाम नाएं देते हुए अपने सन्देश में कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है।कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में जाना जाने वाला उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है और पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, क्योंकि यह दिन भगवान कृष्ण के पुनर्जन्म का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भगवान कृष्ण जी को सोलह कला सम्पन्न माना गया है।वे न केवल अपनी चंचलता से सबका मन मोहते थे,बल्कि वृंदावन में गौ माता की सेवा व बृजवासियों की रक्षा करते थे।वे प्रेम ,समर्पण ,कर्तव्य बद्धता ,सरलता व नम्रता के प्रतीक थे। हमें उनके जीवन से यही सीख मिलती है कि सभी क्षेत्रों में अपनी कलाओं से हम अपनी जीवन मे एक पहचान बना ले ताकि लोग युगों-युगों तक याद रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य के.मन्जिता ठाकुर,हेमन्त सोनी,कमलनारायण यादव,अश्विनी सिन्हा,चंद्रिका मांझी,एच एल लहरे,किरण सिंह,रेखा सिन्हा,गीताजंलि जार्डन,गौरव काडे,राकेश यादव, हरवंश बनपेला,किरण महापात्रा, टिकेश्वर साहू,अमर सिंह,बीपी यादव, नेमुराम पटेल,तेजस्वी बैरागी, हेमन्त साहू, वाणी चन्द्राकर,वीणा सिन्हा,करण सिन्हा,मुकेश कश्यप,मेहन सेन, प्रवीण आरडे, प्रमोद साहू, पूजा चन्द्राकर, त्रिलोक साहू,श्वेता सिंह,मनीषा साहू,प्रियंका साहू,मधु साहू, मीनाक्षी सिन्हा, अर्जुन सिन्हा,धनेंद्र कुमार, विनीता अहिरवार, वंदना सेन, धरती साहू, उमा बैस,सुभ्रा हिशीकर हेमेश्वरी चन्द्राकर, हेमलता साहू, साक्षी दीक्षित, डोमन लाल सिन्हा,दुर्गेश कुमार साहूसहित समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments