Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के रूप...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के रूप में करताल, तिलक वन्दन के साथ कार्यक्रम स्थल तक सभी शिक्षकों का स्वागत हुआ।

         प्रथम कड़ी में ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती के चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित कर तिलक वन्दन व पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ।ततपश्चात क्रमवार शिक्षकों का मुख्य मंच तक स्वागत हुआ,जिसमें शिक्षक बच्चों के साथ रैंप वॉक करते हुए नृत्य करते हुए मुख्य मंच तक पहुंचे।जहां उन्हें गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में नृत्य व गायन की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।शिक्षकों के मनोरंजन के लिए गेम्स का भी आयोजन हुआ।अंत मे केक काटकर इस सम्मान समारोह का जश्न पूरी भव्यता के साथ मनाया गया।इस दौरान वातावरण में भव्यता का रंग नजर आया।बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

       कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य के. मन्जिता ठाकुर ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रबंधन समिति व सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

            कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों का विशेष सम्मान कार्यक्रम भी हुआ जिनमें विशेष रूप से सांस्कृतिक विभाग की प्रमुख ,विज्ञान की कुशल शिक्षिका व माध्यमिक विभाग में अपने कुशल नेतृत्व से पूरी निष्ठावान व समर्पित शिक्षिका रेखा सिन्हा, लेखांकन की जिम्मेदारी निभाने वाले अश्वनी सिन्हा,प्रवेश व विभिन्न विभाग को सम्हालने वाले हेमन्त सोनी, संस्कृत व हिंदी के कुशल व्याख्याता कमलनारायण यादव का सम्मान हुआ। इसी तरह लगातार विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों,सभी आया दीदी व वाहन चालकों का भी सम्मान हुआ।कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन प्री प्राइमरी विभाग प्रमुख गीताजंलि जॉर्डन ने करते हुए सबका दिल जीत लिया।

      इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विश्वनाथ चन्द्राकर, उपप्रबंधक योगेश चन्द्राकर प्राचार्य के.मन्जिता ठाकुर, हेमन्त सोनी, कमल नारायण यादव, अश्विनी सिन्हा,चंद्रिका मांझी, एचएल लहरे, रेखा सिन्हा, गौरव काडे,राकेश यादव, हरवंश बनपेला सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश कश्यप ने दी।

No comments