Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रेनबो स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

छत्तीसगढ कौशल न्युज मेघा:- अयोध्या में बने नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महो...




छत्तीसगढ कौशल न्युज

मेघा:- अयोध्या में बने नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर पूरे देश का माहौल राममय है। इसी तारतम्य में रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी मेघा मे भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में किया किया गया। जिसके माध्यम से बच्चों को धर्म संस्कार और संस्कृति से जोड़ते हुए आखिल ब्रह्मांड के नायक प्रभु श्री राम जी का हमारे जीवन में महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

            भगवान श्री राम जी की भव्य और आकर्षक दरबार सजाई गई और श्री राम, लक्ष्मण सीता हनुमान के साथ ही रामायण के विभिन्न पात्रों के मनमोहक व आकर्षक वेशभूषा में सजकर आए हुए बच्चों का तिलक लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ आरती उतारकर प्रवेश द्वार पर स्वागत किया गया जिसके लिए स्कूल के प्रवेश द्वार को आकर्षक तरीके से फूलों, रंगोली, और दिए की रौशनी से सजाया गया था। फिर बच्चों ने भगवान का स्वागत करते हुए मेरे चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए है, बजा दो ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए है गीत पर झांकी के साथ शानदार और मनमोहक नृत्य की

प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला के प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने अपने हुनर के माध्यम प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता का शानदार और मनमोहक चित्र बनाया था। अंत में रामायण के विभिन्न पात्रों के आकर्षक वेशभूषा में सजकर आए हुए बच्चों का श्री राम लला के सजाए हुए दरबार के साथ महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। 

               इस दौरान बच्चों द्वारा जय जय श्री राम के नारों से पूरा विद्यालय गुंजायमान होता रहा जिससे पूरा वातावरण राममय और अयोध्या मय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक साधना साहू, प्रिंसिपल दिप्ती मानिकपुरी, संगीत शिक्षक लिलेंद्र साहू, खिलेश्वरी साहू, रवि साहू, केशन निषाद, छबीला साहू, हेमीन साहू, छबीला यादव, वेणुका साहू आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

No comments