Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिला CEO के सुरक्षाकर्मी ने अपने सर्विस गन से खुद को मारी गोली

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कवर्धा:- जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कवर्धा:- जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने सर्विस गन से अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, बताया जा रहा है कि, कृष्ण कुमार साहू छटवी बटालियन के जवान थे रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निवास के सैनिक रूम में खुद को गोली मार ली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला है। पिछले 1साल से ड्यूटी में तैनात था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

           जवान कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था, रात को करीब 11बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया खाना खाकर सोने जाने की बात कहकर वो कमरे में चला गया रात में ही उसने सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सुबह जब महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आई, तो उसने गनमैन को नहीं देखा. गोली चलने की आवाज आई तो महिला कमरे में गई, तो देखा कि जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है. उसके पास ही गन रखी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

No comments